पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मारपीट के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया

मारपीट के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जींद | शहरथाना पुलिस ने हकीकत नगर में रास्ता रोककर मारपीट करने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

हकीकत नगर निवासी अमित की प|ी सुनीता ने गत आठ सितंबर को शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उनकी हरीशचंद परिवार से रंजिश चली रही थी। कई दिन पहले वह गली से गुजर रही थी। उसी दौरान हरीशचंद परिवार के लोगों ने उसका रास्ता रोक लिया और मारपीट शुरू कर दी। बचाव में शोर मचाए जाने पर पड़ोसी मौके पर पहुंच गए और उसे हमलावरों के चुंगल से छुडाया।

शहर थाना पुलिस ने सुनीता की शिकायत पर हरीशचंद, उसकी प|ी प्रेमलता, अमित, बिट्टू, टिंकू के खिलाफ रास्ता रोककर मारपीट करने का मामला दर्ज किया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हरीशचंद, प्रेमलता तथा अमित को गिरफ्तार कर लिया।

इधर,एक आरोपी पकड़ा

जींद | शहरथाना पुलिस ने भिवानी रोड पर रास्ता रोककर मारपीट कर घायल करने के आरोपी अनिल को गिरफ्तार किया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। आश्रम बस्ती निवासी कुलदीप ने गत 9 सितंबर को शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि सोमवार को वह भिवानी रोड से गुजर रहा था। उसी दौरान हरदीप तथा अनिल उर्फ लीला ने रास्ता रोककर मारपीट कर घायल कर दिया।