अस्पताल के सामने से बाइक चोरी
वाहनचोरों ने सोमवार को शहर के निजी अस्पताल के सामने से बाइक को चोरी कर लिया। शहर थाना पुलिस ने बाइक मालिक की शिकायत पर चोरी का मामला दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी।
भगत सिंह काॅलोनी निवासी अभिमन्यु ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सोमवार को वह कार्यवश निजी अस्पताल में गया हुआ था। जब वह काम निपटाकर वापस आया तो उसकी बाइक वहां से गायब थी। आसपास तलाशने तथा पूछताछ करने पर बाइक का कोई सुराग नहीं लगा।