धूमधाम से मनाया जाएगा गुरु पर्व
जींद | झांझगेट स्थित बख्शी मोहल्ले में डेरा बाबा सोमा शाह और जीवन सिंह शाह की याद में गुरु नानक देव की ज्योति ज्योत गुरु पर्व को समर्पित बुधवार को श्रद्धापूर्वक तथा धूमधाम से मनाया जाएगा।
डेरे के गद्दीनशीन महेंद्र शाह ने बताया कि मंगलवार को सुबह गुरु ग्रंथ साहिब का अखंड पाठ आरंभ किया गया है। बुधवार को सुबह 9 बजे से दोपहर तक तथा शाम 7 बजे से 2 बजे तक विशेष कीर्तन दरबार सजाया जाएगा। उन्होंने बताया कि 18 सितंबर को अखंड पाठ का भोग डाला जाएगा। बाद में विशेष दीवार सजाया जाएगा तथा लंगर भी संगतों में बांटा जाएगा। गुरुघर के प्रवक्ता बलविंद्र सिंह ने बताया कि समागम में कथावाचक जसवंत सिंह परवाना जालंधर से, हरजोत सिंह जख्मी जालंधर से, रणजीत सिंह खालसा दिल्ली से, स्वरूप सिंह एवं बलप्रीत सिंह लुधियाना का रागी जत्था निरोल गुरुवाणी का कीर्तन करेंगे।
कार्यक्रम में महंत परमजीत सिंह टिकाना साहिब से तथा महंत हरीश कैथल महंत किशन सिंह अमृतसर से गुरू की महिमा का गुणगान करेंगे।