ढांगर-जुई मार्ग की ली सुध
कैरू | पीडब्ल्यूडीने आखिरकार ढांगर से जुई मार्ग की सुध ले ली है। लंबे इंतजार के बाद विभाग ने इस सड़क की मरम्मत का काम शुरू कर दिया। इससे ढांगर के ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। गौरतलब है कि यह संपर्क मार्ग रखरखाव के अभाव में टूटकर बदहाली के कगार पर पहुंच गया था। ऐसे में यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। ग्रामीण इस सड़क को ठीक कराने के लिए कई बार उच्चाधिकारियों से गुहार लगा चुके थे। मगर विभागीय अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे थे। अब विभाग द्वारा सड़क की मरम्मत शुरू कराने से लोगों ने राहत की सांस ली है।