रेलवे ट्रैक के विद्युतीकरण काे लगाए जा रहे तार ले गए चोर
चोर पूर्व सीएम बंसीलाल के समाधि स्थल से चोरी कर ले गए टाइलें
धुंधऔर अंधेरे का फायदा उठाकर चोर गिराेह ने एक बार फिर से मानहेरू के पास रेलवे विद्युतीकरण के कार्य के लिए लगाई जा रही तार को काट लिया है। तार रविवार रात को काटी गई जिसका पता सोमवार दिन में चल पाया। चोर 90 मीटर तार को काट कर ले गए, जिसकी कीमत 25 हजार रुपये बताई जा रही है। विद्युतीकरण का कार्य देख रहे प्रोजेक्ट मैनेजर की शिकायत पर जीआरपी चौकी में मामला दर्ज किया गया है। चौकी प्रभारी आेमप्रकाश ने श्याम सिक्याेरिटी सर्विस के सुरक्षा कर्मियों को हिरासत में ले पूछताछ शुरू कर दी है।
उल्लेखनीय है कि भिवानी से मानहेरू मानहेरू से हिसार के बीच रेलवे ट्रैक के विद्युतीकरण का कार्य चल रहा है। इस में तांबे की तार का प्रयोग किया जा रहा है। 15 जनवरी को भिवानी से बवानी खेड़ा के बीच ट्रैक पर किलोमीटर 788 के सात आठ के बीच विद्युतीकरण तारों को काट दिया था लेकिन चोर तार को ले जाने में सफल नहीं हो पाए थे। इसका कारण यह रहा था कि मालगाड़ी ट्रेन के चालक ने कटी हुई तार को देख लिया था जो पटरी पर गई थी। इससे लाखों रुपये का नुकसान होने से बच गया था। लेकिन रविवार रात को मानहेरू के पास चोर चार खंभों से तार को काट ले गए। जीआरपी चाैकी प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया कि रेल निकाय निगम ने ब्राइट पॉवर कंपनी को विद्युतीकरण का कार्य दे रखा है और जहां पर विद्युतीकरण का कार्य चल रहा है वहां पर सुरक्षा के लिए श्याम सिक्योरिटी सर्विस के सुरक्षा कर्मियों को लगा रखा है। उन्होंने बताया कि सुरक्षा कर्मी जिस हिसाब से बता रहे हैं उन पर शक हो रहा है कहीं उन्होंने मिली भगत कर तार को कटवा ना दिया हो। इसलिए दो सुरक्षा कर्मियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
चौकी प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया कि अगर किसी भी व्यक्ति को इस बारे में सूचना मिलती है या कोई व्यक्ति तांबे की तार बेचता हुआ या रखे हुए मिलता है तो इसकी सूचना जीआरपी चौकी में दे। उन्होंने कहा कि जो भी व्यक्ति इसकी सूचना देगा उसे इनाम दिया जाएगा।
{समाधिस्थल के सुंदरीकरण का चल रहा है काम, समर्थकों में रोष
{जीआरपी चौकी में दर्ज हुआ मुकदमा
{चौकी इंचार्ज बोले सुराग देने वाले को दिया जाएगा इनाम