पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सड़क निर्माण ठेकेदार पर लगाए आरोप भिवानी लोहारू मार्ग पर लगाया जाम

सड़क निर्माण ठेकेदार पर लगाए आरोप भिवानी-लोहारू मार्ग पर लगाया जाम

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पांचफरवरी को दुर्घटना में घायल छात्र सोनू की मृत्यु पर शुक्रवार को लोहानी के ग्रामीणों ने भिवानी लोहारू मार्ग पर जाम लगा दिया। जाम की सूचना पर सदर थाना प्रभारी उदमी राम ने ग्रामीणों को मामले की जांच का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। मृतक सोनू तीन भाई बहनों में दूसरे नंबर पर था।

येहै मामला

लोहानीगांव के सतबीर धायल का पुत्र 22 वर्षीय सोनू भिवानी के एक कॉलेज से ग्रेजुएशन कर रहा है। सोनू ने दादरी में चल रही भर्ती के लिए आवेदन किया हुआ था। पांच फरवरी को वह भिवानी से भर्ती के लिए कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद मोटरसाइकिल से वापस लोहानी रहा था। शाम सात बजे वह लोहानी से कुछ पहले ही सड़क पर खड़े टैंकर से टकरा गया। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे उपचार के लिए हिसार के एक प्राइवेट अस्पताल में ले गए।

इसी बीच परिजनों ग्रामीणों ने इस दुर्घटना के लिए सड़क निर्माण कर रहे ठेकेदार की लापरवाही माना है। परिजनों का यह भी कहना है कि घटना के बाद मोटरसाइकिल का भी पता नहीं है। ठेकेदार ने मोटरसाइकिल को कहीं छिपा दिया है। ग्रामीणों ने इस संबंध में जब जुई चौकी प्रभारी से शिकायत की तो उन्होंने इस मामले में कोई रूचि नहीं ली तथा दस फरवरी को ठेकेदार के खिलाफ शिकायत दर्ज की है। शुक्रवार को घायल सोनू ने दम तोड़ दिया। पुलिस की कार्यप्रणाली ठेकेदार की लापरवाही से क्षुब्ध ग्रामीणों ने भिवानी लोहारू रोड पर लगभग चार बजे जाम लगा दिया।

कुछ देर बाद सोनू का शव भी गांव में पहुंच गया। ग्रामीणों ने शव को भी रोड पर रख दिया तथा पुलिस ठेकेदार के खिलाफ नारेबाजी की। सूचना पर लगभग पौने पांच सदर थाना प्रभारी उदमी राम जाम स्थल पर पहुंचे। ग्रामीणों ने बताया कि जुई चौकी प्रभारी ठेकेदार से मिला हुआ है। ठेकेदार के खिलाफ अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। ग्रामीणों ने थाना प्रभारी के समय ठेकेदार को गिरफ्तार करने थाना प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस पर थाना प्रभारी ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि इस मामले में कोई कोताही नहीं बरती जाएगी तथा मामले की जांच कर उनके साथ न्याय किया जाएगा। इसके बाद पांच बजे ग्रामीण शव का अंतिम संस्कार करने के लिए तैयार हुए।

जाम लगने से सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी लंबी लाइन लग गई। इससे वाहन चालकों राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। पांच बजे जाम हटने के बाद ही प्रशासन वाहन चालकों ने राहत की सांस ली।

लोहानी के छात्र सोनू की सड़क दुर्घटना में मौत होने परकार्रवाई की मांग को लेकर जाम लगाते लोहानी के ग्रामीण।

खबरें और भी हैं...