- Hindi News
- माइनर में घास के कारण टेल तक नहीं पहुंच रहा पानी
माइनर में घास के कारण टेल तक नहीं पहुंच रहा पानी
इनदिनों ढांगर माइनर में पानी के स्थान पर केवल घास ही दिखाई दे रहा है। जुई कनाल से कैरू तक पहुंचने वाले इस माइनर की कोई सुध लेने वाला नहीं है। जयनारायण, दिनेश, मुकेश, रामोतार, सतबीर, सोमबीर, महाबीर, राजकुमार, विजय आदि ग्रामीणों का कहना है कि सफाई के अभाव में माइनर में खरपतवार बढ़ती जा रही है। घास के कारण माइनर में टेल के अंतिम छोर तक पानी के पहुंच पाने के कोई आसार नजर नहीं आते। अधिकारियों की अनदेखी से माइनर की दशा दयनीय हो चुकी है। ग्रामीणों ने प्रशासन से इस माइनर के सफाई कराने की मांग उठाई।