ब्रेक फेल होने से पलटी स्कूल बस, 6 घायल
सोमवारसुबह पौने 8 बजे सेक्टर 13 से स्कूल स्टाफ को लेने आई निजी स्कूल की मिनी बस के ब्रेक अचानक फेल हो गए और बस सड़क किनारे गहरे गड्ढे में जा पलटी। बस में सवार छह शिक्षिकाएं घायल हो गई। इनमें से दो महिला टीचरों को गंभीर चोटें आई, जिन्हें उपचार के लिए सामान्य अस्पताल के आपात विभाग में लाया गया।
घायलों में रामनगर कालोनी निवासी हिंदी टीचर सविता देवी और विद्या नगर कालोनी निवासी मैथ टीचर गीता शामिल हैं। इन दोनों के हाथ पांव सिर में गंभीर चोटें आई हैं। दोनों महिला टीचरों को चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार दिया। घायल टीचरों ने बताया कि गांव धनाना स्थित एक निजी स्कूल में वे बच्चों को पढ़ाती हैं। सोमवार सुबह वे सभी सेक्टर 13 से बस में सवार हुई थी। स्कूल मिनी बस में करीब 13 टीचरों के अलावा पांच बच्चे भी सवार थे। ये सभी स्कूल की तरफ सेक्टर से रवाना हुए ही थे कि जुई नहर के पास अचानक ही बस के ब्रेक फेल हो गए और चालक का संतुलन बिगड़ गया। बस सड़क किनारे गहरे गड्ढे में पलटकर गिर गई। बस चालक मौके से भाग खड़ा हुआ। घायलों को राहगीरों ने अस्पताल पहुंचाया।
तिगड़ानासे बच्चों को लेकर जाना था
गनीमतयह रही कि जिस समय स्कूल की मिनी बस गड्ढे में गिरी उस समय बस में केवल पांच स्कूली बच्चे ही थे, जो इस हादसे में मामूली रूप से घायल हुए हैं। इस बस को गांव तिगड़ाना से स्कूली बच्चों को लेकर जाना था। उस समय बस पूरी भर जाती। अगर बच्चों से भरी हुई बस के साथ ऐसा हादसा होता तो बच्चों की जान खतरे में पड़ जाती। विद्यालय प्रबंधन की लापरवाही की वजह से स्टाफ सदस्यों बच्चों की जान जोखिम में पड़ गई।
स्क्ूलवालों ने झट से हटा दी गड्ढे में गिरी बस
स्कूलप्रबंधन को जब उनकी बस के ब्रेक फेल होने की सूचना मिली तो तुरंत मौके पर दूसरी बस को भेजा गया और क्षतिग्रस्त हुई स्कूल बस को टोचन कर आननफानन में गड्ढे से निकाल कर स्कूल पहुंचा दिया गया। अगर इसकी भनक पुलिस या फिर प्रशासन को लग जाती तो बड़ा बवाल मच जाता। इसलिए स्कूल प्रबंधन ने चुपके से हटवा दिया।
टीचरों ने नहीं कटवाई एमएलआर
स्कूल बस पलटने से घायल हुई महिला टीचरों ने सामान्य अस्पताल में प्राथमिक उपचार तो लिया, मगर एमएलआर नहीं कटाई। टीचर मरहम पट्टी कराने के बाद अपने घर चली गई। जबकि मामूली रूप से घायल हुए बच्चों को भी परिजन अपने साथ ले गए। इस तरह के हादसे पर अभिभावकों