पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बाइपास बनाने के लिए सर्वे करें

बाइपास बनाने के लिए सर्वे करें

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीएमकी घोषणा अनुसार भिवानी शहर का सरकुलर बाइपास बनाने के लिए अधिकारी तुरंत मौका मुआयना कर शीघ्र रिपोर्ट पेश करें ताकि उसे सरकार को भिजवाई जा सके। यह निर्देश डीसी साकेत कुमार ने सोमवार को लघु सचिवालय स्थित कार्यालय में अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि एसडीएम भिवानी, कार्यकारी अभियन्ता लोक निर्माण विभाग, राष्ट्रीय राजमार्ग तथा जिला योजनाकार की संयुक्त टीम शहर के बाईपास के लिए फिजिकल वेरीफिकेशन कर रिपोर्ट पेश करें। उन्होंने कहा कि फोरलेन बाईपास के लिए अधिकारी खुली जगह का चयन करें तथा इस बात का भी विशेष ध्यान रखें कि जिस क्षेत्र का बाईपास के लिए चयन किया जा रहा है, उसमें सीएलयू से संबंधित मामला लम्बित तो नहीं है। इसके अलावा सरकारी भूमि का भी विशेष रूप से ध्यान रखा जाए। बैठक में जुई फीडर के साथ लगते रास्ते पर बाईपास का निर्माण किए जाने पर विचार विमर्श किया गया। सिंचाई विभाग के इस रास्ते से निर्माण करवाना सुगम रहेगा। इसके अलावा इस रास्ते का लाभ देवसर गांव तक मिल सकेगा। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग हरियाणा द्वारा रोहतक रोड को दादरी लोहारू रोड से जोडऩे के लिए सर्वे रिपोर्ट तैयार की गई है। बैठक में राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों के साथ तालमेल स्थापित करके इस रिपोर्ट को सरकुलर बाईपास में जोडऩे पर भी विचार किया गया। बैठक में रोहतक रोड से महम रोड जींद रोड को जोडऩे पर भी विचार विमर्श किया गया।

डीसी ने लोक निर्माण विभाग को दादरी-महेंद्रगढ़ रोड पर पैचवर्क का काम करने तथा दादरी में बन रहे लघु सचिवालय सिविल अस्पताल का निर्माण कार्य भी निश्चित अवधि में पूरा कराने के निर्देश दिए। उन्होंने हुडा के अधिकारियों से भी सेक्टर 13 23 की सड़कों की मरम्मत करने के साथ-साथ बाईपास के निर्माण में सहयोग देने के निर्देश दिए।

बाईपास का नक्शा लेकर अधिकारियों को निर्देश देते डीसी साकेत कुमार।