पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जुई कलां में गोशाला निर्माण के लिए ग्रामीणों ने किया श्रमदान

जुई कलां में गोशाला निर्माण के लिए ग्रामीणों ने किया श्रमदान

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जुई कलां में बनने वाली गोशाला में किसान नेता बंसीलाल श्योराण रमेश गिल की अगुवाई में शनिवार को जुई खुर्द के ग्रामीणों ने श्रमदान किया। कई साल से बंजर पड़ी जमीन पर उगे झाड़ झंखाड़ को ग्रामीणों ने कुल्हाडिय़ों और कस्सियों से काट कर साफ किया। यहां जल्द ही गौशाला का निर्माण शुरू किया जाएगा।

ऊबड़-खाबड़जमीन को किया जाएगा साफ

शनिवारको जुई खुर्द के ग्रामीणों की पंचायत वृद्ध आश्रम में बुलाई गई। पंचायत की अध्यक्षता किसान नेता बंसीलाल श्योराण और रमेश गिल ने की। पंचायत में नई गौशाला के लिए सेठ हंसराज की दी हुई जमीन पर उगे झाड़ झंखाड़ को साफ करने का फैसला लिया गया।

ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से श्रमदान किया। श्रमदान करने वालों में रामफल सिंह, रावत सिंह, धर्मसिंह, ओमप्रकाश, प्रकाश, धर्मबीर, दीपचंद, सूरत पहलवान, जोरावर सिंह, जयकरण, महाबीर सिंह, धूप सिंह, जोगेंद्र, बलबीर, भरथ सिंह, जयपाल, रणबीर, सुनेश, विकास, संदीप पप्पू आदि शामिल थे।

तीनोंगांवों की पंचायत करेगी सहयोग

किसाननेता बंसीलाल श्योराण रमेश गिल ने बताया कि जुई कलां में नवनिर्मित गौशाला के लिए रविवार को गांव के हर घर से एक आदमी गोशाला में श्रमदान करने के लिए जाएगा।

गोशाला बनने वाले स्थान पर उगे झाड़ झंखाड़ को साफ कर इसके चारों ओर निकलने वाली गौशाला के लिए गांव के हर घर से धनराशि एकत्रित की जाएगी।

नवनिर्मित गोशाला में श्रमदान करते जुई खुर्द के ग्रामीण।