भूंगला ने डुडीवाला की टीम को हराया, सर्कल कबड्डी में बागनवाला विजयी
जुई। गांव मिताथल में बाबा खूबीनाथ की याद में चल रही कबड्डी प्रतियोगिता का शुक्रवार शाम समापन हो गया। इस प्रतियोगिता के सेमीफाइनल फाइनल मैच के लिए मैदान में खेल कमेटी की ओर से हाई मास्क लाइट लगवाई गई। इसके समापन पर मुख्यातिथि समाजसेवी भीष्म सिवाच जवाहरलाल ने थे जबकि विशिष्ट अतिथि भाजपा नेता ओमप्रकाश मान विरेन्द्र किरोड़ी रहे। प्रतियोगिता के पहले इनाम एक लाख 11 हजार पर गांव घिराय की टीम ने कब्जा किया।
दूसरे स्थान पर खरक जाटान की टीम ने जीत हासिल कर 71 हजार रुपये का इनाम अपने नाम किया। गांव बहूअकबरपुर की टीम ने प्रतियोगिता में तीसरा स्थान हासिल किया। कबड्डी प्रतियोगिता में बैस्ट कैचर अनिल झमोला बेस्ट रैडर सुधीर सोंगल बहूअकबरपुर टीम के खिलाड़ी रहे। बेस्ट कैचर बेस्ट रेडर को एक-एक बाइक देकर सम्मानित किया गया। मुख्यअतिथि भीष्म सिवाच सेठ जवाहरलाल ने विजेता टीमों को इनाम की नगद राशि देकर सम्मानित किया। विजेता टीमों के अलावा अन्य सर्वश्रेष्ठ खेल दिखाने वाली टीमों को भी खेल कमेटी की ओर से सम्मानित किया गया।
इस दौरान ओमप्रकाश मान ने कहा कि पहलवानों को बुराइयों से दूर रहकर अपने खेल की ओर ध्यान देना चाहिए, ताकि अच्छा प्रदर्शन करके अपना गांव का नाम रोशन कर सकें।
इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज दिनेश बॉक्सर, सुधीर पहलवान, जगत सिंह, अनिल, सुरेन्द्र मिंटू, रामकेश उर्फ कालू, सोनू धारीवाल, कोच टेकराम, करण सिंह, पूर्व सरपंच जयबीर, सरपंच मिताथल धर्मबीर सिंह, देवेन्द्र उर्फ देवा, विनोद शर्मा, अनुराग एलवीओ, बिजेन्द्र बडेसरा, जयंत शर्मा, राकेश पान्नू, महंत सोमवार गिरी, अशोक सिवाच, पवन, राजमल सिवाच, रामचन्द्र सिवाच, राजेश चौहान, नरेश आदि थे।
क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में पहले खेलते हुए डुडीवाला की टीम ने 12 ओवरों में पांच विकेट खोकर 120 रन बनाए। इसके जवाब में भुंगला की टीम 84 रन ही बनाकर आउट हो गई। फाइनल मैच का मैन आॅफ दी मैच नवीन डुडीवाला को दिया गया। विजेता टीमों का इनाम वितरित करने के बाद रमेश गिल और सोनू लांबा ने कहा कि खेल इंसान को तरोताजा रखने के साथ साथ मान सम्मान भी दिलाते हैं। युवाओं में खेलों से भाईचारा विकसित होता है। जयसिंह सिंधू ने कहा कि आज का युवा शहीदों को भूल गया है। शहीदों की बदौलत ही आज हम खुली हवा में सांस ले रहे हैं। इस अवसर पर उमेद लांबा, सुरेंद्र सिंगला, राजेश सेठ, भूपेंद्र शर्मा, रोशन लांबा, ओमप्रकाश रापडिय़ा, राजकुमार जांगड़ा, अशोक लांबा, अनिल सिंधू, राकेश लांबा, मोनू
सोनी, राजकुमार लांबा, सुभाष सेठ आदि थे।