- Hindi News
- खुले दरबार में 21 उपभोक्ताओं के मीटर बदले गए
खुले दरबार में 21 उपभोक्ताओं के मीटर बदले गए
बिजली बिल भरने वालों के कटेंगे कनेक्शन
अगर आपका बिजली का बिल दो हजार से पांच हजार रुपये तक बकाया है तो जल्द भर दें वरना बिजली निगम की कैंची आपके कनेक्शन पर चलेगी। डिफाल्टरों राशि ज्यादा हो इसलिए निगम ने यह प्लान तैयार किया है। इससे पहले निगम ने जनवरी माह में ही लाल बिल भेजने का काम शुरू किया था।
बिजली निगम ने डिफाल्टर राशि को कम करने के लिए नया प्लान तैयार किया है। इसके तहत निगम की कैंची अब उन कनेक्शनों पर भी चलेगी जिन की तरफ दो से पांच हजार रुपये बिल बकाया है। निगम अधिकारी चाहते हैं कि उपभोक्ता की तरफ ज्यादा बकाया हो। जनवरी माह में ही निगम ने बकायदारों के पास लाल बिल भेजने शुरू किए थे। बिल में साफ लिखा हुआ था कि आपने समय पर बिल नहीं भरा तो आपका कनेक्शन काट दिया जाएगा बिना किसी और नोटिस के। निगम के लाल बिल को जिन लोगों ने हल्के में लिया उनके कनेक्शन पर निगम की कैंची चल गई निगम के एसडीओ मुकेश हुड्डा, राहुल सांगवान विक्रम सिंह ने बताया कि जिन लोगों के घर लाल बिल भेजे गए थे उनकी लिस्ट तैयार कर ली गई है और उनके कनेक्शन काटे जा रहे हैं। तीनों एसडीओ के नेतृत्व में काम रही टीम सुबह निकलती है और शाम तक सैकड़ों कनेक्शन काट कर वापस आती है। अभी तक निगम ने जितने कनेक्शन काटे हैं उन पर एक कराेड़ से ज्यादा का बिल बकाया है। निगम के अधिकारियों ने सोचा कि अगर दो से पांच हजार बिल का भुगतान ही समय पर हो जाए तो उपभोक्ता की तरफ ज्यादा बिल बकाया नहीं होगा और इससे उपभोक्ता निगम दाेनाें को फायदा होगा। इसके तहत शनिवार सुबह निगम ने ढाणा रोड, लोहड़ बाजार हनुमान ढाणी में बिजली चोरी पकड़ो अभियान चलाते हुए बिजली चोरी के चार केस पकड़े। निगम ने डिफाल्टिंग राशि की वसूली के लिए दो टीमों का गठन किया है। इस टीम के सदस्यों में लाइनमैन सतबीर, शमशेर, राजेंद्र, सहायक लाइनमैन मंजीत, विनोद मुकेश कुमार ने 75 बिजली उपभोक्ताओं को तुरंत बकाया बिजली बिल भरने का नोटिस दिया। आधा दर्जन उपभोक्ताओं के मीटर उखाड़े गए। इस अवसर पर भरत सिंह, रामअवतार, लोकराम, लाइनमैन बिजेंद्र, रामचंद्र, नितिन आदि थे।
एसडीओ मुकेश हुड्डा ने बताया कि दो से पांच हजार रुपये का बिल बकाया होने पर ही अगर उपभोक्ता बिल भर देंगे तो उसकी तरफ ज्यादा बकाया नहीं होगा और ही निगम की डिफाल्टर राशि बढे़गी। एसडीओ राहुल सांगवान ने बताया कि जनवरी माह में बिजली चोरी पकड़ो अभियान के तहत 94 बिजली चोरी के केस पकड़े गए। जिन पर सात लाख रुपये जुर्माना लगाया गया। इसके अलावा जनवरी माह में ही जिन लोगों के लाल बिल भेजे गए थे और जिन्होंने नहीं भरे उनमें 50 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट दिए गए हैं जिनकी तरफ 35 लाख रुपये बकाया था।
जैन चौक में बिजली निगम के खुले दरबार में शिकायतें सुनते जेई नारायण प्रकाश अन्य।
जुई | ढाणीशंकर गांव में बिजली निगम के एसई कैलाशचंद्र अग्रवाल और एक्सईएन ओमबीर सिंह ने बिजली समस्याओं का निपटारा करने के लिए शनिवार को खुला दरबार लगाया। इसमें ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं से बिजली अधिकारियों को अवगत करवाया। इस दौरान 14 उपभोक्ताओं की समस्याओं को मौके पर निपटाया गया। ढाणी शंकर के मुख्य चौक पर खुले दरबार में निगम अधिकारियों ने बताया कि गांव के लोगों की ओर कुओं का कोई भी बिल बकाया नहीं है। घरों में प्रयोग होने वाली बिलों का 13 लाख रुपये बकाया है। इस पर ग्रामीणों ने अधिकारियों को आश्वासन देते हुए कहा कि डीएस के 13 लाख बकाया बिलों को जल्द से जल्द भुगतान करेंगे। इस अवसर हवासिंह, साधूराम, जयबीर, देशराम, भगवान सिंह, सूरजभान, सीताराम, सोमबीर, रामफल, छाजू राम, प्रदीप, राजेंद्र आदि थे।