जुई में स्वच्छता अभियान चलाया
जुई | जुईबिचली में जनचिंतक समिति ने गांव की गलियों में सफाई अभियान चलाया। इसकी शुरूआत समिति प्रधान आशीष ने की। समिति सदस्यों ने गांव को स्वच्छ रखने और लोगों को सफाई के प्रति जागरूक किया और नालियों से कचरे को बाहर निकाल अपने आस-पड़ोस को साफ सुथरा रखने का संदेश दिया।
जनचिंतक समिति प्रधान आशीष, महासचिव सुनील कुमार और कोषाध्यक्ष नवनीत शर्मा ने बताया कि गांव की गलियों में नालियों मे कुड़ा कर्कट और कचरा होने से मच्छर पनपते हैं। इससे गांव में बीमारियों को बढावा मिलता है। ग्रामीणों में सफाई के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए समिति सदस्य हर रोज दो घंटे गांव की गलियों में सफाई अभियान चलाएंगे ताकि इसके प्रति लोगों में भी रुझान पैदा हो। रविवार को सरपंच के मकान से शुरू हुआ अभियान तालाब तक चलाया गया। इस अवसर पर निहाल सिंह, अंकित आदि थे।
जुई-बिचली में गांव की गलियों की सफाई करते जनचिंतक समिति के सदस्य।