पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जुई खुर्द में धर्मशाला बनाने के लिए सांसद ने दिए 10 लाख

जुई खुर्द में धर्मशाला बनाने के लिए सांसद ने दिए 10 लाख

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जुईखुर्द के वृद्ध आश्रम में रविवार को एक पंचायत सरपंच सुभाष शर्मा और जिला पार्षद प्रवीण रापडिय़ा की अध्यक्षता में हुई। पंचायत में सांसद धर्मबीर सिंह द्वारा पुराने बोर्डिंग हाउस की जगह नई धर्मशाला निर्माण के लिए दिए 10 लाख रुपये की ग्रांट पर चर्चा हुई। पंचायत ने फैसला लिया कि भूतपूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस पर हवन कर धर्मशाला निर्माण शुरू किया जाएगा। उस दिन हवन के बाद जुई में सफाई अभियान भी चलाया जाएगा।

भाजपा किसान मोर्चा नेता बंसीलाल श्योराण और ठेकेदार रमेश गिल ने पंचायत को बताया कि गांव में लड़की की शादी में बारात रोकने और अन्य सार्वजनिक उत्सव के लिए गांव में कोई जगह नहीं थी। पूरा गांव इस बात परेशान था। सांसद ने जब गांव का धन्यवादी दौरा किया था तब ग्रामीणों ने गांव में बारात रोकने और अन्य कार्यक्रम के लिए जगह होने की समस्या को प्रमुखता से उठाया था। इस पर सांसद ने गांव की समस्या को देखते हुए पुराने खंडहर हो चुके बोर्डिंग हाऊस के स्थान पर नई धर्मशाला का निर्माण करने की बात कही तो ग्रामीणों ने एकमत सहमति जताई। इस पर सांसद ने भवन निर्माण शुरू करने के लिए 10 लाख रुपए दे दिए और साथ ही कहा कि आगे भी हरसंभव मदद करेंगे। ग्रामीणों ने पंचायत में फैसला किया कि हाल में खंडहर हो चुके बोर्डिंग को तोड़कर 25 दिसबंर को अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिवस पर यहां निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। इस अवसर पर जगबीर मलिक, वेदपाल, सुरजमल, सोनू आदि थे।