पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • किसान सभा कोर कमेटी ने की बैठक

किसान सभा कोर कमेटी ने की बैठक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिवानी | अखिलभारतीय किसान सभा भिवानी की कोर कमेटी की बैठक रविवार को जिला प्रधान मास्टर शेरसिंह की अध्यक्षता में शहीद भगतसिंह यादगार भवन में हुई। इसमें कार्रवाई का संचालन जिला सहसचिव मानसिंह बीरन ने किया। खंडों के प्रभारी रामफल देशवाल ने बवानी खेड़ा, बलवान बागड़ी ने कैरू, इंद्रसिंह कादियान ने तोशाम, दयानंद पूनिया ने सिवानी मण्डी, डाॅ. बलबीर ठाकन ने लोहारू, ओमप्रकाश सैनी ने बौंद कलां, दीवान सिंह जाखड़ ने बाढड़ा, सुखदेव से जुई तथा शेरसिंह ने दादरी खण्ड में मंगलवार को भिवानी लघु सचिवालय के सामने प्रदर्शन की तैयारियों की रिपोर्ट पेश की।