खैरपुरा में कुश्ती प्रतियोगिता कल
जुई |खैरपुरा और गोलागढ़ की पंचायत मंगलवार को गांव खैरपुरा स्थित बाबा दरियानाथ मंदिर में कुश्ती प्रतियोगिता करवाएगी। ब्लॉक समिति सदस्य नरेश ने बताया कि सोमवार रात यहां भजन कीर्तन होगा जिसमें रामनिवास सुनारियां वाले भजन पेश करेंगे। इसके बाद मंगलवार को मंदिर परिसर में मेला भंडारा लगाया जाएगा। दोपहर बाद कुश्ती प्रतियोगिता होगी। उसमें 11 हजार, 5100 रुपये और 2100 रुपये का इनाम दिया जाएगा। इसके अलावा घोडिय़ों की चाल में प्रथम को 3100, दूसरे स्थान पर आने वाली घोडी़ को 1100 रुपये का इनाम दिया जाएगा।