वातावरण को स्वच्छ रखें : सुरजीत मलिक
जुलाना | शामलोकलां गांव के राजकीय कन्या स्कूल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता गांव के सरपंच सुरजीत मलिक ने की। इसमें डीआरडीए की टीम द्वारा स्वच्छता अभियान के तहत विद्यार्थियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया और गलियों की साफ-सफाई की गई। इस मौके पर डीआरडीए की तरफ से आए जिला समन्वयक सुभाष ढिग़ाणा, जिला युवा को-ऑर्डिनेटर नेहरू युवा केंद्र प्रदीप, खंड समन्वयक अजीत सिंह, गांव के पंच, युवा संगठन, आशा वर्करों लोगों द्वारा स्वच्छता पर कार्यक्रम किया। सोमवार को गांव शामलो कलां में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित छात्राओं को संबोधित करते हुए सुरजीत मलिक ने कहा कि हमें आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखना चाहिए। आज के इस कार्यक्रम से जिस प्रकार आपका गांव साफ नजर रहा है अगर आप स्वच्छता के प्रति जागरूक रहे तो आपका गांव इसी प्रकार साफ रह सकता है।