भगवान कृष्ण-रूकमिणी के विवाह का मंचन
जुलाना | गढ़वालीगांव में साप्ताहिक श्रीमद्भागवत कथा के पांचवे दिन भगवान कृष्ण-रूकमिणी विवाहोत्सव का मंचन किया गया। इसका शुभारंभ समाजसेवी शोशाराम सिंघल ने किया। वृंदावन से आए कथा वाचक पंडित रामगोपाल शास्त्री ने श्रद्धालुओं को भगवान कृष्ण के जन्म के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि भगवान राम कृष्ण का पूरा जीवन प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि कभी भी कष्टों से मनुष्य को हार नहीं माननी चाहिए। जीवन में सुख-दु:ख एक प्रक्रिया है। उन्होंने कहा कि सभी दिन एक समान नहीं होते। अच्छाई और बुराई का फल प्रत्येक मनुष्य को इसी जीवन में भोगना पड़ता है। इसलिए हर मनुष्य को अच्छे कर्म करने चाहिए। इस दौरान सुंदर-सुंदर झांकियां भी निकाली गई।
जुलाना. श्रीकृष्ण-रुकमिणीविवाहोत्सव के दौरान निकाली गई झांकी।