पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चौथ मांगने के विरोध में अनाज मंडी में आढ़तियों ने कामकाज रखा ठप

चौथ मांगने के विरोध में अनाज मंडी में आढ़तियों ने कामकाज रखा ठप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जुलाना | नईअनाज मंडी के आढ़ती से पांच लाख रुपए की चौथ मांगने के विरोध में गुरुवार को आढ़तियों ने कामकाज बंद रखा। मामले को लेकर शाम को नई अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान मनोज ढिगाना की अध्यक्षता में आढ़तियों की बैठक हुई। इसमें तहसीलदार राजेश कुमार जुलाना थाना प्रभारी संदीप हुड्डा भी पहुंचे।

अधिकारियों ने आढ़तियों को आश्वासन दिया कि पुलिस को मामला सुलझाने के लिए चार दिन का समय दिया जा। इस दौरान पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की गुत्थी को सुलझा देगी। इस पर आढ़ती सहमत हो गए और इसके बाद दिनभर से जारी हड़ताल को समाप्त कर दिया गया।

सैकड़ोंकिसानों को हुई परेशानी

आढ़तीएवं कांग्रेस नेता सुभाष अहलावत उनके भाई कुलदीप को फोन कर मांगी गई चौथ के विरोध में गुरुवार को अनाज मंडी में आढ़तियों ने दिनभर कोई भी कामकाज नहीं किया। इस कारण धान कपास की एक भी ढेरी की बिक्री नहीं हुई। इसके कारण मंडी फसल लेकर पहुंचे सैकड़ों किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ा। शाम को ही फसलों की खरीद व्यापारियों द्वारा की गई और उसके बाद किसानों को राहत मिली। जांच इंचार्ज एएसआई जयबीर सिंह का कहना है कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

जुलाना. अनाजमंडी में पुलिस को चौथ मांगने की घटना की जानकारी देते आढ़ती सुभाष अहलावत।