- Hindi News
- यातायात नियमों पर हुई परीक्षा में सिद्धांत, प्रेरणा शिप्रा रहे अव्वल
यातायात नियमों पर हुई परीक्षा में सिद्धांत, प्रेरणा शिप्रा रहे अव्वल
यातायातनियमों को लेकर पुलिस विभाग द्वारा ली गई स्कूल स्तरीय लिखित परीक्षा में रोहिला स्कूल में छात्र सिद्धांत, प्रेरणा शिप्रा ने प्रथम स्थान हासिल किया है। इस पर स्कूल प्रबंधन ने अव्वल स्थान हासिल करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया है।
स्कूल प्रिंसिपल निर्मल रोहिला ने बताया कि पुलिस विभाग की ओर से आयोजित इस परीक्षा में स्कूल के तीसरी कक्षा से लेकर दसवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। गुरुवार को इसका परिणाम घोषित कर दिया गया। इसमें लेवल-1 में तीसरी कक्षा के सिद्धांत सिंह को प्रथम, चौथी की तृप्ति को द्वितीय तथा तीसरी की निशिका को स्कूल स्तर पर तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।
लेवल-2 में सातवीं की प्रेरणा को प्रथम, शिफा सिंह को द्वितीय तथा छठी कक्षा की प्रीति सैनी को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। लेवल-3 में 9वीं कक्षा की शिप्रा सिंह को प्रथम, 10वीं के दीपक को द्वितीय तथा सागर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।