पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दूषित पानी की सप्लाई होने से शादीपुर गांव के लोगों में रोष

दूषित पानी की सप्लाई होने से शादीपुर गांव के लोगों में रोष

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जलघरसे शादीपुर गांव में दूषित पेयजल सप्लाई करने पर शादीपुर के ग्रामीणों में प्रशासन के खिलाफ रोष पनप रहा है। ग्रामीणों ने कहा कि जो पानी जलघर से सप्लाई में उनके घर रहा है वह पानी किसी भी लिहाज से पीने योग्य नहीं है।

प्रशासनसे की शुद्ध पानी की मांग

शादीपुरके संजय, करतार रामअवतार सहित दर्जनों लोगों ने कहा कि जलघर से शादीपुर गांव में घर-घर सप्लाई के लिए पाइप लाइन दबा रखी हैं। पिछले एक माह से पानी बहुत की दूषित रहा है। यह पानी इंसान तो दूर पशुओं के पीने योग्य भी नहीं हैं। गांव में भूमिगत पानी खारा होने के कारण लोग पेयजल सप्लाई पर ही निर्भर हैं। दूषित पेयजल आने से उन्हें पेयजल के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है। इसकी शिकायत कई बार जलघर के अधिकारियों कर्मचारियों से कर चुके हैं मगर कोई समाधान समस्या का नहीं हो रहा है। ग्रामीणों ने शुद्ध एवं कीटाणु रहित साफ पानी देने की मांग प्रशासन से की है।

जुलाना. दूषितपेयजल दिखाते हुए ग्रामीण।

खबरें और भी हैं...