- Hindi News
- जिला आॅब्जर्वर ने स्क्वायड टीमों की ली बैठक
जिला आॅब्जर्वर ने स्क्वायड टीमों की ली बैठक
जुलाना| खंडविकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय में शुक्रवार को जिला आॅब्जर्वर ने स्क्वायड टीमों की बैठक ली। इसमें चुनावों को लेकर विचार विमर्श किया गया और जुलाना विधानसभा क्षेत्र में होने वाली सभी गतिविधियों पर नजर रखने के दिशा निर्देश भी दिए। जिला आॅब्जर्वर रविंद्र जोशी ने कहा कि टीमों में शामिल सदस्यों में से किसी भी सदस्य को कोई जानकारी या रिलेटिव चुनाव में है तो इसके बारे में बताए। अगर एसएसटी टीम और एफएसटी टीम को कोई भी आपत्तिजनक वस्तु मिलती है तो इसकी सूचना उनको दें। जोशी ने बताया कि अगर टीम के सदस्यों में से किसी पर भी कोई नेता या अन्य दबाव बनाने की कोशिश करें तो इसकी जानकारी भी उन्हें होनी चाहिए। इसके अलावा रविंद्र जोशी ने कहा कि चुनावों की नजदीकियों को देखते हुए चप्पे पर नजर रखें ताकि कोई असामाजिक तत्व नशीली वस्तुओं या अन्य सामान को यहां वहां पहुंचा सके।