आढ़ती से मांगी पांच लाख रुपए की चौथ
जुलाना | अनाजमंडीके आढ़ती सुभाष अहलावत उनके भाई कुलदीप से एक व्यक्ति द्वारा फोन कर पांच लाख रुपए की चौथ मांगी गई है। फोन करने वाले ने चौथ राशि देने पर जान से मारने की धमकी भी दी है। आढ़ती ने इसकी शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। उधर मांगी गई चौथ राशि के विरोध में आढ़ती एसोसिएशन ने मीटिंग कर गुरुवार को अनाजमंडी बंद रखने का निर्णय लिया है।
दोबार फोन कर धमकाया
नईअनाज मंडी की दुकान 60 के आढ़ती सुभाष अहलावत के पास बुधवार शाम को किसी अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर पांच लाख रुपए की राशि की डिमांड की। इस दौरान अज्ञात व्यक्ति ने आढ़ती को धमकी दी कि यदि उसने पांच लाख रुपए की राशि नहीं दी तो वह उसे जान से मार देगा। इसके चार मिनट बाद ही आढ़ती के भाई कुलदीप के फोन पर उक्त व्यक्ति का ही फोन आया। इस दौरान कुलदीप से भी पांच लाख रुपए की चौथ मांगी गई। दोनों भाइयों ने इस बारे में अन्य आढ़तियों को अवगत कराया और उसके बाद पुलिस को लिखित शिकायत दी।
पांचदिन पहले जनरल स्टोर मािलक से मांगी थी चौथ, आरोपी का सुराग नहीं
बतादें कि पांच दिन पहले ही कस्बे के मेन बाजार के दीपक जनरल स्टोर के मालिक सुभाष बिंदल से अज्ञात व्यक्ति ने दरवाजे पर लेटर टांग कर दस लाख रुपए की चौथ राशि देने की डिमांड की थी। चौथ राशि देने पर दुकानदार को जान से मारने की धमकी भी दी थी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया था, लेकिन अभी तक आरोपी का पुलिस सुराग नहीं लगा पाई है।