पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सामान्य ज्ञान स्पर्धा में भगत सिंह सदन प्रथम

सामान्य ज्ञान स्पर्धा में भगत सिंह सदन प्रथम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जुलाना | एसजीशिक्षण संस्थान में मंगलवार को सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें चार सदन टैगोर, भगत सिंह, महात्मा गांधी चावला के विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में सामान्य ज्ञान, गणित, इतिहास विज्ञान से संबंधी प्रश्न पूछे गए। इसमें भगत सिंह सदन ने प्रथम, महात्मा गांधी सदन ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।

विजेता छात्रों को संस्था के चेयरमैन बलवान सिंह ने सम्मानित किया। छात्रों को संबोधित करते हुए बलवान ने कहा कि प्रतियोगिताओं से छात्रों की छुपी प्रतिभा का विकास होता है। छात्रों को नया सीखने को मिलता है। इस मौके पर प्रिंसिपल राजकलां कई अध्यापक भी उपस्थित रहे।