इनेलो की मासिक बैठक 13 फरवरी को
जुलाना | इनेलोकार्यकर्ताओं की मासिक बैठक पार्टी कार्यालय जुलाना में 13 फरवरी को होगी। इनेलो हलका प्रेस प्रवक्ता आनंद लाठर ने गुरुवार को बताया कि बैठक में मुख्य रूप से विधायक प्रमेंद्र सिंह ढुल पहुंचकर कार्यकर्ताओं को आगामी नीति से अवगत करवाकर पार्टी संगठन को मजबूत करने का आह्वान करेंगे।