पूर्व विधायक आईजी शेरसिंह को भ्रात शोक
जुलाना | हलकेके पूर्व विधायक आईजी शेर सिंह के बड़े भाई दीवान सिंह (96) का शनिवार को निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार रविवार को पैतृक गांव ईगराह में किया जाएगा। परिजनों के अनुसार दीवान सिंह भूतपूर्व सैनिक रहे हैं और सेना से रिटायर्ड होने के बाद वे गांव के सरपंच भी रहे। पिछले कई दिनों से वे बीमार चल रहे थे। उनके निधन पर क्षेत्र के राजनेताओं और सामाजिक संगठनों के सदस्यों ने शोक व्यक्त किया।