चौधरी भरत सिंह स्पोर्ट्स स्कूल के विद्यार्थी सम्मानित
जुलाना | चौधरीभरत सिंह स्पोर्ट्स स्कूल के विद्यार्थियों को स्वास्थ्यमंत्री अनिल विज, सांसद दुष्यंत चौटाला रतनलाल कटारिया ने चंडीगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किया। चंडीगढ़ के जाट भवन में आयोजित हुए कार्यक्रम का संचालन जाट सभा चंडीगढ़ के प्रधान एवं हरियाणा के पूर्व पुलिस महानिदेशक डाॅ. महेंद्र सिंह मलिक ने किया।
इस मौके पर चौधरी भरत सिंह मेमोरियल स्पोट्र्स स्कूल निडानी के खेल एवं शिक्षा में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इसके बाद जाट सभा चंडीगढ़ द्वारा करवाई गई भाई सुरेंद्र सिंह निबंध लेखन प्रतियोगिता के विजेता छात्रों को भी सम्मानित किया गया। इसमें राजकीय वरिष्ठ और कन्या माध्यमिक विद्यालय जुलाना, लिजवाना कलां, किलाजफरगढ़, गतौली शामलो कलां के लगभग कई बच्चों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर जाट सभा के सचिव बीएस गिल, प्रेस प्रवक्ता आनंद लाठर, मनबीर सिंह सांगवान, जनरल सचिव आर के मलिक, प्रेम सिंह, रणधीर सिंह श्योराण मौजूद रहे।