- Hindi News
- जुलाना नगरपालिका प्रधान का चुनाव किया स्थगित
जुलाना नगरपालिका प्रधान का चुनाव किया स्थगित
नगरपालिकाप्रधान का सोमवार को होने वाला चुनाव स्थगित कर दिया गया है। इसका कारण प्रशासन ने विधानसभा चुनाव की लगी आचार संहिता को बताया है। चुनाव कब होगा इसकी तारीख की घोषणा अब विधानसभा चुनाव के बाद ही की जाएगी।
एसडीएमकी जगह तहसीलदार पहुंचे बैठक में
नपाकार्यालय में प्रधान के चुनाव के लिए पार्षदों की बुलाई गई विशेष बैठक में सुबह 11 बजे एसडीएम वीरेंद्र सिंह सहरावत को पहुंचना था, लेकिन इस दौरान प्रशासनिक अधिकारी के रूप में तहसीलदार राजेश कुमार पहुंचे। प्रधान के चुनाव को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई थीं।
कुछ पार्षद बैठक के लिए नगरपालिका कार्यालय में पहुंच गए थे कुछ का आना बाकी था। इसी दौरान तहसीलदार राजेश कुमार की प्रशासनिक अधिकारियों के साथ फोन पर बातचीत हुई और इसके बाद उनके द्वारा चुनाव को स्थगित करने की बात कही गई। बाद में नपा कार्यालय के सूचना बोर्ड पर इस संबंध में नोटिस लगाकर बताया गया कि विधानसभा चुनाव की आचार संहिता के कारण नपा प्रधान के चुनाव को स्थगित कर दिया गया है। चुनाव की आगामी तारीख बाद में घोषित की जाएगी।