पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जलघर पहुंच कर महिलाएं बोलीं पीने का साफ पानी दो

जलघर पहुंच कर महिलाएं बोलीं-पीने का साफ पानी दो

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पेयजलकी किल्लत को लेकर जुलाना के वार्ड-9 की दर्जनभर महिलाएं जलापूर्ति विभाग कार्यालय में पहुंची। जेई नरेंद्र को अपनी समस्याएं बताते हुए कहा कि चार-चार दिनों में पानी की सप्लाई आती है। इसके बार जो पानी नसीब होता है वह पीने के लायक नहीं होता।

महिलाओं ने जेई से पेयजल की किल्लत दूर करने की मांग की। कस्बे की वार्ड-9 की महिला निर्मल, बिमला, ज्योति, शकुंतला, संतोष, सुमन, रेखा गीता का कहना है कि वार्ड-9 में काफी लंबे समय से पेयजल संकट गहराया हुआ है। घर-घर सप्लाई के लिए बिछाई की गई जमीनी पाइप लाइन कई जगहों से लीक है।

चार-चार दिनों में उन्हें पानी की सप्लाई मिलती है। यह पानी की सप्लाई केवल नाममात्र ही मिलती है। जलघर से जो पानी सप्लाई किया जाता है, वह बहुत गंदा होता है और पीने योग्य नहीं है। महिलाओं ने पानी के इस संकट दूर करने की गुहार जेई से लगाई। जेई के आश्वासन के बाद ही महिलाएं अपने घर वापस गई।

जुलाना. पेयजलकी समस्या को लेकर जलघर में पहुंचीं महिलाएं।