- Hindi News
- प्राचीन शिव मंदिर में महाशिवरात्रि तक सवा 2 करोड़ जाप पूरे करने का लक्ष्य
प्राचीन शिव मंदिर में महाशिवरात्रि तक सवा 2 करोड़ जाप पूरे करने का लक्ष्य
जुलाना | कस्बेके शिव मंदिर में ओम नम: शिवाय के जाप शुरू हो गए हैं। मंदिर के पुजारी ने बताया कि महाशिवरात्रि तक सवा 2 करोड़ जाप पूरे करने का लक्ष्य रखा गया है। इसी को लेकर प्राचीन शिव मंदिर में चार पुजारियों द्वारा यह जाप शुरू करवाएं गए हैं। पुजारी संदीप शर्मा, आचार्य धर्मबीर, आचार्य बीटू और देवेंद्र शर्मा दिन रात मंदिर में ओम नम: सिवाय के जाप जपेेंगे। सोमवार को इस कार्यक्रम के शुभारंभ पर यज्ञ किया गया। इस दौरान भाजपा की महिला मोर्चा प्रधान पुष्पा तायल और उनके पति नरेश तायल ने शिरकत की। पुजारी संदीप ने बताया कि यह कार्यक्रम 17 फरवरी तक चलेगा। मौके पर हरीश सैनी, युवा प्रधान धर्मेंद्र लाठर, मनोज सैनी, डाॅ. जयभगवान, ईश्वर ठाकुर मौजूद रहे।
जुलाना. शिवमंदिर में कार्यक्रम का शुभारंभ करते पुजारी।