पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पेड़ से टकराई बाइक, छात्र की मौत

पेड़ से टकराई बाइक, छात्र की मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जुलाना. दुर्घटनास्थल पर लगी लोगों की भीड़।

जुलाना | जुलाना-हांसी मार्ग पर शनिवार सुबह राजगढ़ मोड़ पर बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकरा गई। इस हादसे में छात्र किलाजफरगढ़ गांव के 18 वर्षीय दीपक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल में पहुंचाया।

शनिवार सुबह दीपक मोटरसाइकिल पर सवार होकर हिसार जिले के बढ़ाला गांव से जुलाना रहा था। जब वह जुलाना -हांसी मार्ग पर राजगढ़ मोड़ पर पहुंचा तो उसकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। इसमें दीपक गंभीर चोटें आई और बाद में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल में भिजवाया। दीपक के जेब से उसके स्कूल का रोल नंबर मिला, जिससे उसकी पहचान की गई थी।