पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रक्तदान महादान, हर मनुष्य को करना चाहिए : एसपी

रक्तदान महादान, हर मनुष्य को करना चाहिए : एसपी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भारतविकास परिषद की ओर से शनिवार को पौली गांव के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में ग्राम पंचायत युवा संगठन के सहयोग से रक्तदान का आयोजन किया गया। इसमें 68 लोगों ने रक्तदान किया।

शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में एसपी अनिल कुमार धवन ने शिरकत की। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में कांग्रेसी नेता तेलूराम जांगड़ा ने शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता गांव की सरपंच किताबो देवी प्राचार्य अनिल कुमार ने संयुक्त रूप से की।

एसपीने बढ़ाया हौसला

रक्तदाताओंको बैच लगाते हुए एसपी अनिल कुमार धवन ने कहा कि रक्तदान महादान है। प्रत्येक मनुष्य को अपने जीवन में रक्तदान अवश्य करना चाहिए। रक्तदान करने से शरीर में कोई कमी नहीं आती है। रक्तदान करने से शरीर बीमारियों से रहित रहता है। हमारे द्वारा दान किया गया रक्त कल किसी की जान बचा सकता है।

तेलूराम जांगड़ा ने कहा कि रक्तदान करना बड़े पुण्य का काम है। रक्त को बनाया नहीं जा सकता, इससे केवल मानव शरीर से ही प्राप्त किया जा सकता है। इसलिए रक्तदान करने से कभी हिचकिचाना नहीं चाहिए। भारत विकास परिषद के प्रधान गुरदास ने कहा कि सामाजिक संगठनों को युवाओं को रक्तदान के लिए प्रेरित करना चाहिए। रक्तदान शिविर में फतेहगढ़ गांव के अध्यापक सतपाल कौशिक ने 35वीं बार रक्तदान किया। इस मौके पर संजय वर्मा, संदीप सिंगला, सतीश कुमार डाॅ. रमेश हथवाला, सुरेश लाठर, कुलदीप वर्मा, धर्मेंद्र, वजीर रोहिल्ला, अमीर सिंह, अनिल कुमार, कुलबीर, मनोज, सतपाल, सतनारायण बंसल, सुरेंद्र मलिक समेत कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।

जुलाना. पौलीगांव में लगे रक्तदान शिविर में रक्तदाता को बैज लगाते एसपी अनिल धवन।