पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एड्स से बचने के विद्यार्थियों को बताए गुर

एड्स से बचने के विद्यार्थियों को बताए गुर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जुलाना. राजकीयकाॅलेज में छात्राओं को एडस के बारे में जानकारी दी गई।

जुलाना | राजकीयमहाविद्यालय में शनिवार को एड्स पर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर एडवोकेट सारिका गांधी ने विद्यार्थियों को बीमारी कैसे फैलती है और कैसे बचा जा सकता है। इसके बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एचआईवी का वायरस धीरे-धीरे शरीर में फैलकर यह एड्स बीमारी बन जाती है। इसका अंतिम परिणाम मौत ही है। उन्होंने बताया कि यह लाईलाज बीमारी है। इससे बचना चाहिए। कार्यक्रम संयोजिका प्रो. बिंदू ने विद्यार्थियों को बताया कि सबसे पहले हमें इस विषय पर पूर्ण जानकारी होनी चाहिए। तभी हम जागरूक रह सकते हैं और दूसरों को भी जागरूक कर सकते हैं। इस अवसर पर रमेश दलाल, डॉ. नीरू, डॉ. प्रतिभा समेत कई प्राध्यापक उपस्थित रहे।