पौधरोपण कर मनाया एनएसएस-डे
जुलाना | राजकीयमहाविद्यालय में बुधवार को एनएसएस-डे मनाया गया। इस मौके पर स्वयंसेवकों ने काॅलेज प्रांगण में पेड़ लगाए तथा समाज को स्वस्थ बनाएं रखने की शपथ भी ली। कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यकारी प्राचार्य रमेश दलाल ने पेड़ लगाकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया। एनएसएस अधिकारी राजेश उर्मिला शर्मा ने स्वयंसेवकों को पेड़ों का महत्व समझाते हुए प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी समझने निभाने पर जोर दिया। स्वयंसेवकों ने इस दौरान प्रांगण में पेड़ लगाकर उनके पालन-पोषण करने की भी शपथ ली। इस मौके पर कार्यरत मनीषा जागलान, डाॅ. संगीता, अमरजीत कौर,संदीप अन्य प्राध्यापक उपस्थित रहे।