हथवाला की टीम ने किया ट्राफी पर कब्जा
तीन दिवसीय सर्कल कबड्डी प्रतियोगिता में 40 किलोग्राम भार वर्ग में फाइनल मुकाबला हथवाला गोरखपुर गांव की टीम के बीच खेला गया।
इस मैच में हथवाला की टीम ने गोरखपुर की टीम को 2 अंकों से हराकर ट्राफी पर कब्जा जमाया है। इस मैच में हथवाला की टीम के 16 गोरखपुर की टीम के 14 अंक थे। इससे पहले सेमीफाइनल मैच में मालवी गांव की टीम को हराकर हथवाला की टीम फाइनल में पहुंची थी। इसके अलावा शनिवार को हैवी वेट के मुकाबले भी हुए। जिसमें खांड़ा खेड़ी की टीम ने रुड़की की टीम को 13 अंकों से मात दी। मालवी की टीम ने भैणी की टीम को 20 अंकों से हराया। तीन दिवसीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर आने वाली टीम को एक लाख रुपए एवं ट्राफी दी जाएगी।
जुलाना. हथवालागांव में खिलाड़ियों से परिचय करते रोहतक के सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा।
जुलाना | अपने100 दिन के कार्यकाल में भाजपा सरकार फ्लाप साबित हुई है। भाजपा सरकार ने कोई भी घोषणा पूरी नहीं की। दिल्ली चुनाव में भी भाजपा का हाल बुरा होगा है। यह बातें शनिवार को रोहतक के सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने हथवाला गांव में एक लाख रुपए की ईनामी तीन दिवसीय सर्कल कबड्डी प्रतियोगिता के दूसरे दिन मुख्यातिथि के रूप में कही। सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार 100 दिनों में लोगों को सुविधाएं देने में नाकाम साबित हुई है। खाद के लिए किसान लाइनों में खड़े होकर तरसते रहे। किसानों को उनकी फसलों का भाव नहीं मिला। बिजली पानी देने में भी भाजपा सरकार विफल रही है। अब लोगों का विश्वास भाजपा सरकार से उठने लगा है। दिल्ली में हुए चुनाव में भाजपा पार्टी फ्लाप साबित होगी। इस अवसर जुलाना विधानसभा से कांग्रेस के प्रत्याशी रहे प्रोफेसर धर्मेंद्र ढुल, सत्यवान, महेंद्र काजल, रविंद्र पोली आदि ग्रामीण मौजूद थे।