कन्या भ्रूणहत्या रोकने को पंचायत अभियान चलाएगी
जुलाना | शामलोकलांके राजकीय स्कूल में गुरुवार को एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें सरपंच स्नेहलता के नेतृत्व में पूरी पंचायत, अभिभावकों, विद्यार्थियों एवं अध्यापकों ने हिस्सा लिया।
सरपंच स्नेहलता ने कहा कि पंचायत कन्या भ्रूणहत्या को रोकने के लिए ग्रामीणों को जागरूक कर अभियान चलाएगी। पर्यावरण को साफ-सुथरा रखने के लिए पेड़ पौधे लगाए जाएंगे, सफाई अभियान चलाया जाएगा। इसके अलावा नकल रहित परीक्षा करवाने के लिए पंचायत विशेष मुहिम चलाएगी। पंचायत स्कूल के स्टाफ के साथ समन्वय स्थापित करेगी। इस अवसर पर स्कूल प्राचार्य सुनील बैनीवाल, महिला सरपंच के पति कृष्ण कुमार, आजाद, बलवान पंच मौजूद रहे।