पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गांव बुआना के सरकारी स्कूल में बेटियों के जन्मदिन पर किया पौधरोपण

गांव बुआना के सरकारी स्कूल में बेटियों के जन्मदिन पर किया पौधरोपण

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जुलाना | गांवबुआना के सरकारी स्कूल में प्रिंसिपल पुष्पा मोर की अध्यक्षता में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बुआना के सरपंच बलबीर सिंह दूहन ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। जिन बेटियों का फरवरी में जन्मदिन है, उनका जन्मदिन पौधा लगाकर मनाया गया। बलबीर दूहन ने कहा कि बेटी के बिना समाज की कल्पना भी व्यर्थ है। प्रिंसिपल पुष्पा मोर ने कहा कि बेटी दो घरों को संवारती है। इस अवसर पर पौधरोपण कर स्वच्छता का संदेश दिया गया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत के पंच धर्मपाल, तेलूराम, दलबीर, रणधीर, कुलवंत, सुनीता, मीना, पंकज, बबीता, मूर्ति, अंजू, देवेंद्र मोर मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...