कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन
कच्चे कर्मियों ने पॉलिसी बनाकर पक्का करने की मांग उठाई
नरवाना | सर्वकर्मचारी संघ के बैनर तले सैकड़ों कर्मचारियों ने सरकार की जन विरोधी नीतियों के विरोध में खंड प्रधान इंद्र सिंह श्योकंद के नेतृत्व में प्रदर्शन करते हुए हलका विधायक पिरथी सिंह नंबरदार को ज्ञापन सौंपा।
प्रधान इंद्र सिंह श्योकंद ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि चुनाव से पहले किए गए वायदे सरकार पूरी तरह से लागू नहीं कर रही है। जिससे कर्मचारियों में रोष है। ब्लॉक सचिव मेवा सिंह वरिष्ठ उपप्रधान प्रदीप शर्मा ने बताया कि केंद्र सरकार श्रम कानून को समाप्त करने जा रही है, जिसके विरोध में आगामी 17 फरवरी को दिल्ली के जंतर-मंतर पर होने वाले प्रदर्शन में नरवाना से सैकड़ों कर्मचारी भाग लेंगे। उन्होंने कर्मचारी की मांगे पंजाब के समान वेतनमान, सांतवा वेतन आयोग एक जनवरी 2016 से लागू करने, कच्चे कर्मचारियों को 2 वर्ष की पॉलिसी बनाकर नियमित करने, विभागों में खाली पड़े पदों पर नियमित भर्ती करने अन्य मांगें रखी। इस अवसर पर ईश्वर सिंह सच्चाखेड़ा, हरेन्द्र नैन, बेलीराम, विनय पाल, कर्मबीर शर्मा, सुरेन्द्र पुनिया मौजूद रहे।
नरवाना. विधायकपिरथी नंबरदार को ज्ञापन सौंपते सर्व कर्मचारी संघ के सदस्य।
जुलाना | सर्वकर्मचारीसंघ हरियाणा प्रदेश के सरकारी, अर्ध सरकारी, बोर्डों, नगरपालिकाओं, पंचायती राज सहित सभी सरकारी संस्थाओं में कार्यरत कर्मचारियों नेताओं ने अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन जुलाना विधायक प्रमेंद्र सिंह ढुल के नाम इनेलो प्रेस प्रवक्ता आनंद लाठर को सौंपा। इस अवसर पर कर्मबीर लाडवाल, ईश्वर ठाकुर, सुदेश सहरावत, राजेश लाठर, सीटू नेता सुभाष पांचाल मौजूद रहे।