- Hindi News
- आज होगा जुलाना नगरपालिका प्रधान का चुनाव
आज होगा जुलाना नगरपालिका प्रधान का चुनाव
जुलानामें एसडीएम वीरेंद्र सहरावत ने नगरपालिका प्रधान के चुनाव के लिए सोमवार को पार्षदों की बैठक बुलाई है। इसमें नपा के 13 पार्षदों द्वारा नए प्रधान का चुनाव किया जाएगा।
बता दें कि जुलाना नगरपालिका नपा प्रधान निका देवी की 27 जनवरी को हुई आकस्मिक मौत के बाद प्रधान की कुर्सी खाली हो गई थी। इसके बाद वार्ड-4 में पहले पार्षद का उपचुनाव कराया गया और अब प्रधान का चुनाव कराया जा रहा है।
नपा प्रधान का पद अनुसूचित वर्ग के लिए आरक्षित होने के कारण इस पद को पाने के लिए तीन पार्षद जोर-आजमाइश कर रहे हैं। इनमें एक महिला पार्षद भी शामिल है।