छात्रों ने की काॅलेज परिसर की सफाई
जुलाना. रविवारको एनएसएस शिविर में बैठे विद्यार्थी।
जुलाना| राजकीयकॉलेज जुलाना में रविवार को एक दिवसीय एनएसएस शिविर का आयोजन अधिकारी उर्मिल वशिष्ठ राजेश के नेतृत्व में कराया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने प्रांगण की साफ-सफाई की। छात्रों ने कॉलेज प्रांगण से कांग्रेसी घास को उखाड़कर खेल के मैदानों को खेलने योग्य बनाया।
इस मौके पर कॉलेज में मुख्य अतिथि के रूप में जिला सहायक न्यायवादी सुरेंद्र खटकड़ ने शिरकत की। खटकड़ ने बच्चों को सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हुए जीवन में शिक्षा का महत्व बताया। उन्होंने युवाओं को शिक्षा के साथ खेलकूद में भी भाग लेने का संदेश दिया। उर्मिल वशिष्ठ ने बताया कि विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार 80 प्रतिशत बीमारियां गंदे पानी शौचालय की कमी होने के कारण पैदा होती है। इस मौके पर एनएसएस प्रभारी राजेश ने कहा की एनएसएस स्वयंसेवकों स्वयंसेविकाओं ने मुख्य अतिथि को एक स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।