पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सड़क पर जली कार, लोगों ने बचाई चालक की जान

सड़क पर जली कार, लोगों ने बचाई चालक की जान

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जुलाना-हांसीमार्ग पर गांव झमोला के पास रविवार को एक कार रोड पर धू धू कर जल उठी। इस दौरान कार में फंसे चालक को राहगीरों एवं ग्रामीणों ने कार के शीशे तोड़कर उसे बमुश्किल बाहर निकला। तब तक कार पूरी तरह से जल चुकी थी।

भिवानी निवासी राकेश रविवार को कार में सवार होकर हांसी-जुलाना मार्ग पर जा रहे थे। इस दौरान उसने कुछ पल के लिए झमोला गांव के निकट कार को रोक लिया। कुछ ही देर बाद वह पुन:कार में सवार हुआ और कार स्टार्ट करनी चाही तो इस दौरान अचानक ही उसमें आग लग गई और वह धू धू कर जलने लगी।

इस बीच राकेश कार के अंदर ही फंस गया। कार में आग लगी देख मौके पर ही राहगीरों और अन्य ग्रामीणों ने बड़ी मुश्किल से कार का शीशा तोड़कर उसे बाहर निकाला। कार में आग लगने का कारण वायरिंग में शार्ट-सर्किट होना बताया जा रहा है। कार जलने की सूचना पुलिस को दे दी गई है।

जुलाना. जुलाना-हांसीमार्ग पर गांव झमोला के पास रोड पर जलती कार।