पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • झमोला गांव में टेंट हाउस से लाखों का सामान चोरी

झमोला गांव में टेंट हाउस से लाखों का सामान चोरी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जुलाना | झमोलागांव में देर रात चोरों ने एक टेंट हाउस का ताला तोड़कर लाखों रुपए कीमत का सामान चोरी कर लिया। वारदात की सूचना मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। झमौला गांव निवासी जोगिन्द्र गांव के ही बस स्टैंड पर दुर्गा टेंट हाउस के नाम से दुकान चलाता है। हर रोज की तरह ही शनिवार की रात को भी जोगिन्द्र अपनी दुकान को बंद करके घर चला गया था। रविवार की सुबह जब वह दुकान पर पहुंचा तो देखा कि दुकान का ताला टूटा पड़ा था। उसने अंदर जाकर देखा तो दुकान से सिल्वर के पतीले, टब, ढक्कन टेंट का अन्य सामान चोरी हो चुका था। इसके बाद दुकान मालिक ने मामले की सूचना जुलाना पुलिस को दी। दुकान मलिक के अनुसार अज्ञात चोरों ने दुकान से लगभग दो लाख से ज्यादा रुपए का चुना लगाया है।