पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • युवती गायब, युवक पर केस दर्ज

युवती गायब, युवक पर केस दर्ज

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिजली के अघोषित कटों से परेशानी

सड़क पर भरा गलियों का गंदा पानी बना परेशानी का सबब

अलेवा | बिघानागांव के राजकीय स्कूल के आगे से गुजर रही सड़क पर घरों से गंदे पानी की निकासी ने होने से पानी भरा हुआ है। गांव के लोग गलियों से गंदे पानी निकासी की उचित व्यवस्था कराने की शिकायत कई बार पंचायत से कर चुके हैं, लेकिन सरपंच द्वारा हर बार पीडब्ल्यूडी बीएंडआर विभाग द्वारा सड़क ऊंची कराने की शिकायत देने का बहाना बनाकर टरका दिया जाता है। ग्रामीण मनीष, राधेश्याम, प्रेम, सतपाल, सोहन लाल, राजा राम राजेश ने कहा कि गांव के मेन चौक से राजकीय स्कूल के आगे से गुजर रही सड़क पर गलियों का गंदा पानी भरा रहता है। ग्रामीणों ने पंचायत एवं पंचायती विभाग के अधिकारियों से गलियों के गंदे पानी निकासी की उचित व्यवस्था करा सड़क ऊंची उठवाकर बनवाने की मांग की है। इस बारे में सरपंच हरिकेश का कहना है कि पंचायत ने पीडब्ल्यूडी बीएंडआर विभाग को सड़क ऊंची उठवाकर पुलिया बनवाने की शिकायत की हुई है। जल्द ही डीसी से मिलकर समस्या के समाधान की मांग की जाएगी।