कलश उठाकर निकाली शोभायात्रा
गोग्रास सेवा समिति द्वारा कस्बे की पुरानी अनाज मंडी में मंगलवार से भागवत कथा कृष्णलीला का आयोजन शुरू किया गया है। इसमें कई श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इससे पहले मंगलवार सुबह साप्ताहिक भागवत कथा के शुभारंभ मौके पर महिलाओं ने कस्बे में कलश यात्रा निकाली।
बाद में पुरानी अनाज मंडी प्लेटफार्म पर भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। गो ग्रास सेवा समिति द्वारा इस दौरान एक सप्ताह तक दोपहर दो बजे से 5 बजे तक भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। जबकि शाम को 6 बजे से लेकर 8 बजे तक कृष्णलीला का आयोजन होगा। भागवत कथा का वाचन वृंदावन से आए संत श्री बाबा रसिया महाराज द्वारा किया जाएगा। जबकि कृष्णलीला का वर्णन पंडित श्रीराम शर्मा वृंदावन वाले द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा।
उधर गढ़वाली गांव में गुरुवार से साप्ताहिक कथा का शुभारंभ होगा। इसको लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। गांव के अग्रवाल समाज द्वारा आयोजित होने वाली इस भागवत कथा के शुभारंभ मौके पर महिलाओं द्वारा गांव में कलश-यात्रा निकाली जाएगी और उसके बाद गांव के मंदिर में भागवत कथा का शुभारंभ होगा।
जुलाना. कथासे पहले कलश यात्रा निकालतीं महिलाएं।