पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मनुष्य काे कष्टों का मुकाबला कर समाधान निकालना चाहिए : रसिया

मनुष्य काे कष्टों का मुकाबला कर समाधान निकालना चाहिए : रसिया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सच में होती है ताकत : रमेश मुनि

कस्बेकी पुरानी अनाज मंडी में चल रही श्रीमद्‌भागवत साप्ताहिक ज्ञान यज्ञ के चौथे दिन श्रीकृष्ण जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस दौरान श्रद्धालु महिलाओं की भीड़ श्रीकृष्ण जन्मोत्सव को देखने और भागवत कथा सुनने के लिए पहुंची। इस मौके पर वृंदावन से आए रसिया बाबा महाराज ने श्रीकृष्ण जन्म का वर्णन किया और कलाकारों द्वारा सुंदर झांकियां निकाली गई।

कष्टके बाद मिलता सुख

रसियाबाबा महाराज ने कहा कि श्रीकृष्ण भगवान के जन्म से हमें सीख मिलती है कि कष्ट सहने के बाद हमेशा ही सुख मिलता है। इसके लिए जरूरी है कि भी कष्टों या दुखों से मनुष्य को विचलित नहीं होना चाहिए। उनका डटकर मुकाबला कर उनके समाधान की कोशिश करनी चाहिए।

उचाना | बड़ौदाजैन स्थानक में प्रवचन करते हुए शनिवार को रमेश मुनि ने कहा कि सच में ताकत होती है, इसलिए झूठ नहीं बोलना चाहिए। सच प्रताड़ित तो हो सकता है, लेकिन परास्त नहीं। एक झूठ को छिपाने के लिए कई बार झूठ बोलना पड़ता है। झूठ बोलने पर कुछ दिन तो मन में खुशी होती है, लेकिन जब झूठ का पता चलता है तो सामाजिक रूप से सम्मान को ठेस पहुंचती है। इसलिए कभी भी स्वार्थ के लिए झूठ नहीं बोलना चाहिए। सच से कुछ देर के लिए सामने वाला बुरा मान सकता है, लेकिन बात में उसे महसूस होगा कि सच बोलने वाला उसका हितैषी है। उन्होंने कहा कि हमें चापलूस लोगों से भी सावधान रहना चाहिए। जीवन में आगे बढ़ना है तो चापलूस लोगों से बचना चाहिए। हमें हमेशा ऐसे लोगों से ही मित्रता रखनी चाहिए जो हमें सच्चाई से अवगत करवाने वाले हों कि हमारी झूठी बातों में भी हां मिलाने वाले हों। इस तरह के लोग दोस्ती में सबसे बड़े दुश्मन होते हैं। इस मौके पर धर्मेंद्र चहल, मनोज चहल, शीलू बुडायन सुनील चहल भी मौजूद रहे।

जुलाना. श्रीमद्‌भागवतकथा में नृत्य करतीं महिलाएं।

जुलाना. पुरानीअनाजमंडी में श्रीमद्‌भागवत कथा सुनतीं महिलाएं। इस दौरान झांकियों ने भी मोहा मन।