सेवानिवृत्त आईएएस जगपाल के बेटे का निधन
जुलाना | सेवानिवत्तआईएएस अधिकारी एवं हरियाणा मानवाधिकार आयोग के सदस्य जगपाल अहलावत के बेटे अनूप कुमार की हार्ट अटैक के चलते मौत हो गई। इस पर क्षेत्र के अनेक लोगों ने शोक जताया है। अहलावत के मंजले बेटे 32 वर्षीय अनूप कुमार को गुरुवार शाम को अचानक दिल का दौरा पड़ा और उसके कुछ ही देर बाद उनकी मौत हो गई। उनके पैतृक गांव लिजवाना खुर्द गांव में उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान आसपास के गांवों के अनेक लोगों ने उन्हें अंतिम विदाई दी और हुई आकस्मिक मौत पर शोक जताया। मृतक अनुप कुमार की पांच माह पहले ही शादी हुई थी।