पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नृत्य स्पर्धा में बीए का सचिन रहा अव्वल

नृत्य स्पर्धा में बीए का सचिन रहा अव्वल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कस्बेके राजकीय काॅलेज में शनिवार को टैलेंट शो का आयोजन किया गया। इसमें हरियाणवी, हिंदी पंजाबी गीतों पर छात्राएं खूब थिरकीं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में काॅलेज के कार्यकारी प्राचार्य रमेश दलाल ने शिरकत की।

कार्यक्रम की अध्यक्षता मनीषा जागलान ने की। मंच का संचालन डाॅ. नीरू ने किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में डांस प्रतियोगिता में बीए प्रथम का सचिन पहले स्थान पर, बीएससी प्रथम का अशोक दूसरे तथा बीए फाइनल की प्रियंका तीसरे स्थान पर रही। साधारण गीतों में बीए प्रथम का सचिन प्रथम, बीए द्वितीय की रीना दूसरे तथा बीए द्वितीय का मनोज ने तीसरा स्थान हासिल किया।

भाषण प्रतियोगिता में रोहित प्रथम, सपना दूसरे स्थान पर रही। कविता में सपना प्रथम, दीपक दूसरे तथा सीमा तीसरे स्थान पर रही। पेंटिंग प्रतियोगिता में दीपक प्रथम, विजय दूसरे तथा मनीषा तीसरे स्थान पर रही। फॉग डांस में रेखा प्रथम, हरिओम दूसरे तथा मनोज तीसरे स्थान पर रहा। छात्रों को संबोधित करते हुए प्राचार्य डा. रमेश दलाल ने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी विशेष महत्व है।

प्रतिभा खोज कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर छात्रों को भाग लेने के लिए प्रेरित करते हुए मनीषा जागलान ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से छुपी प्रतिभा का विकास होता है। काॅलेज में समय-समय पर प्रतियोगिताओं का आयोजन होता रहता है। इस अवसर पर डाॅ. अनीता, मनीषा जागलान, डाॅ. नीरु, राजेश, प्रवीन, संदीप, राज दलाल, प्रतिभा, महिपाल, जगबीर, सतबीर श्रवण उपस्थित रहे।