हमले में युवक घायल, तीन पर मामला दर्ज
निडानागांव के समीप तीन लोगों ने एक युवक पर हमला कर घायल कर दिया। पुलिस ने घायल व्यक्ति की शिकायत पर तीनों के खिलाफ मामला दर्ज किया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
निडाना निवासी प्रवीन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बुधवार को वह गांव की तरफ जा रहा था। उसी दौरान गांव ढिगाना निवासी कर्णसिंह तथा दो अन्य लोगों ने उसका रास्ता रोक लिया और हमला कर दिया। घटना को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गए।
पुलिस ने प्रवीन की शिकायत पर कर्णसिंह को नामजद कर दो अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।