पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गढ़वाली में निकली कलश यात्रा

गढ़वाली में निकली कलश यात्रा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जुलाना | गढ़वालीमें गुरुवार को महिला ने कलश-यात्रा निकाली। इसके बाद गांव के मंदिर में साप्ताहिक श्रीमद्‌भागवत कथा ज्ञानयज्ञ का शुभारंभ हुआ। समाजसेवी शोशाराम सिंघल की ओर से हर साल आयोजित की जाने वाली इस कथा में श्रद्घालुओं ने प्रवचन सुने।

24सितंबर तक चलेगी कथा

गढ़वालीगांव में आयोजित श्रीमद्‌भागवत कथा 24 सितंबर तक चलेगी। कथा के पहले दिन राम गोपाल शास्त्री ने श्रीराम जन्म का चित्रण किया। उन्होंने कहा कि जब पृथ्वी पर अत्याचार काफी बढ़ जाते हैं तभी भगवान के अवतार जन्म लेते हैं। ऐसा ही द्वापर युग में हुआ था। जब पृथ्वी पर असुरों के अत्याचार बढ़ गए थे तो भागवान राम ने इस दौरान जन्म लिया।

निकालीसुंदर झांकियां

उधर,कस्बे की पुरानी अनाज मंडी में चल रही साप्ताहिक श्रीमद्‌भागवत कथा के तीसरे दिन गुरुवार को भी कथा सुनने के लिए महिला श्रद्धालुओं की काफी भीड़ उमड़ी। कथा वाचक वृंदावन से आए रसिया बाबा महाराज ने प्रवचन दिए। कथा के दौरान राधा-कृष्ण की सुंदर-सुंदर झांकियां निकाली गईं।

जुलाना. गढ़वालीखेड़ा में भागवत कथा से पहले कलश यात्रा निकालतीं महिलाएं।

पुरानी अनाज मंडी में भागवत कथा के दौरान झांकी।