- Hindi News
- 14 फरवरी की रोहतक रैली में बढ़ चढ़कर भाग लेने का लिया फैसला
14 फरवरी की रोहतक रैली में बढ़-चढ़कर भाग लेने का लिया फैसला
जुलाना | भारतकी कम्युनिस्ट पार्टी की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता पार्टी के प्रांतीय सचिव सुभाष पांचाल ने की। मंगलवार को जुलाना के वार्ड 12 में आयोजित बैठक के मौके पर 14 फरवरी को रोहतक में होने वाली रैली की तैयारियों को लेकर के गांव की कमेटियों को जिम्मेदारी सौंपी। सुभाष पांचाल ने कहा कि पार्टी की काफी मांगे रही हैं। जिनमें स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशें लागू करना, श्रम कानूनों मे मजदूर विरोधी संशोधन बंद करनआदि मांगें शामिल हैं। इस मौके पर का. प्रकाश, का. सूरजभान, का. सुरेश, जयभगवान, कर्ण सिहं, सुनील कुमार, मोहनराम, जयभगवान, रोहताश सिंह आदि मौजूद रहे।